Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traffic Month: E-rickshaw drivers are fearless, carrying more passengers than capacity

यातायात माह : ई-रिक्शा चालक बेखौफ, क्षमता से अधिक बैठा रहे सवारियां

Fri, 20 Nov 2026 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Traffic Month: E-rickshaw drivers are fearless, carrying more passengers than capacity
हरदोई। यातायात माह में सड़क सुरक्षा को लेकर एक तरफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सड़कों पर नियमों की अनदेखी थम नहीं रही। ई-रिक्शा चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इतना ही नहीं ई-रिक्शों पर ओवरलोड सामग्री भी ढोई जा रही है। अधिक कमाई के चक्कर में राहगीरों और सवारियों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


यातायात माह के दौरान पुलिस और यातायात विभाग की ओर से लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति लोगों को जानकारी दी जा रही है लेकिन ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं दिख रहा है। शहरभर में ई-रिक्शा अधिक सवारियां बिठाकर और ओवरलोड माल-सामग्री ढोकर फर्राटा भर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार उन पर कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन



सीटें भरीं फिर भी बैठाते सवारी
दोपहर 2:05 बजे अटल चौक चौराहे पर एक ई-रिक्शे में पीछे की सीटों पर कई सवारियां बैठी थीं। जगह कम होने के बावजूद चालक ने अतिरिक्त लोगों को बैठा लिया। सवारियां एक-दूसरे से सटकर बैठने को मजबूर दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक हाथ में मोबाइल, दूसरे से थामा हैंडल

दोपहर को 02:20 बजे जिंदपीर चौराहा जाने वाली सड़क पर एक ई-रिक्शा चालक पहले सामग्री ढोता नजर आया। साथ ही रिक्शे में ओवरलोड माल भरा दिखा। वहीं एक हाथ से मोबाइल कान पर लगाए हुए बात करता रहा और दूसरे हाथ से ई-रिक्शे का हैंडल पकड़े भीड़ भरी रोड से निकलता दिखा।


ओवरलोडिंग पर भी नहीं लगाम

दोपहर करीब 2:50 बजे बड़ा चौराहा जाने वाली सड़क पर एक ई-लोडर चालक क्षमता से अधिक माल-सामग्री ढोता नजर आया। मार्ग पर भीड़ अधिक होने के बाद भी ओवरलोड वाहनों को रोका नहीं जाता है। इससे हादसे का डर बना रहता है। माल-सामग्री ढोने की भी क्षमता निर्धारित है लेकिन शहर में इसका पालन नहीं हो रहा।



नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यातायात माह में चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार सवारियां बैठाने और नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed