फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Road constructed at a cost of Rs 24 lakh

इंपैक्ट : 24 लाख से बनवाई गई सड़क

Mon, 03 Nov 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Road constructed at a cost of Rs 24 lakh
फोटो 03: सड़क बनने के बाद जांच करते श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह व टीम। संवाद
विज्ञापन

फोटो 04: चार अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर।
- वार्ड संख्या-18 के लोगों को जर्जर मार्ग, जलभराव से मिली निजात
- विधायक निधि से बनी सड़क और नाली, गुणवत्ता भी जांची गई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। क्षतिग्रस्त मार्ग, नालियों और जलभराव से परेशान मोहल्ला आवास विकास कालोनी के लोगों की दिक्कतें कम हुईं हैं। करीब 24,98,000 रुपये से सड़क और नाली बनवाई गई है। जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
शहर के वार्ड संख्या-18 में शामिल मोहल्ला आवास विकास कालोनी में नघेटा रोड से जाने वाली सड़क जर्जर हो गई थी। नाली भी क्षतिग्रस्त होने से पानी निकासी भी नहीं हो पाता है। सड़क पर पानी भरने से स्कूली बच्चों के साथ ही लोगों को भी परेशानी होती थी। वहीं बारिश में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी।
विज्ञापन

नघेटा रोड से आवास विकास कालोनी जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग, नालियों और जलभराव की समस्या को अमर उजाला ने चार अगस्त के अंक में क्षतिग्रस्त मार्ग, जाम नालियां और जलभराव की समस्या से लोग परेशान शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर प्रकाशन के बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, सभासद प्रतीक्षा प्रियम मिश्रा के प्रतिनिधि प्रियम मिश्रा ने सड़क और नाली बनवाए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर प्रयास किया।
विधान परिषद की याचिका समिति के अध्यक्ष एमएलसी अशोक अग्रवाल ने 350 मीटर लंबाई में सड़क और क्षतिग्रस्त करीब 50 मीटर नाली बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव दिया। परीक्षण के बाद प्रस्ताव पर जीएसटी समेत 24,98,000 रुपये और काम कराने की स्वीकृति दी। सड़क को इंटरलॉकिंग से बनवा लिया गया है।

टीम ने सड़क की गुणवत्ता जांची
एमएलसी निधि से बनवाई सड़क की सीडीओ सान्या छाबड़ा की तरफ से नामित समिति ने जांच की है। श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह के नेतृत्व में समिति ने इंटरलॉकिंग ईंट की मोटाई, लंबाई और चौड़ाई की जांच की। सभासद प्रतिनिधि ने बताया कि उपायुक्त के साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता पुनीत गुप्ता और निकाय के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed