फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Retired soldier died due to beating in Lucknow

यूपी : लखनऊ में पिटाई से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Tue, 13 Jul 2021 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jul 2021 10:47 PM IST
सार

सोमवार को युवक ने साथी के साथ घर में आकर ओमप्रकाश पर हमला बोल दिया और लात घूसों से पिटाई कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर उन्हें कमांड अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Retired soldier died due to beating in Lucknow
पूर्व सैनिक ओम प्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के एकता नगर में रुपये के लेनदेन के विवाद में सोमवार को बघौली थाने के बरौली गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक की पड़ोसी युवक ने पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पूर्व सैनिक को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


देर रात परिजन शव लेकर गांव आए। परिजनों की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली निवासी ओम प्रकाश (55) सेवानिवृत्त सैनिक थे। वे लखनऊ के एकता नगर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन


वहीं कैपल रोड पर सिक्योरिटी कंपनी चलाते थे। साथ में पड़ोस का युवक सिक्योरिटी कंपनी का काम देखता था। पुत्र अमित के मुताबिक पड़ोसी युवक ने कंपनियों में टेंडर दिलाने की बात कहकर दो लाख रुपये लिए। बताया कि टेंडर न मिलने पर ओम प्रकाश का युवक से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को युवक ने साथी के साथ घर में आकर ओमप्रकाश पर हमला बोल दिया और लात घूसों से पिटाई कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर उन्हें कमांड अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बेटों के अलावा छह बेटियां हैं। मंगलवार की सुबह लखनऊ पुलिस ने  गांव पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed