फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Resolved to take inspiration from the thoughts of Saint Ravidas on his birth anniversary

Hardoi News: जयंती पर संत रविदास के विचारों से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प

Wed, 12 Feb 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Resolved to take inspiration from the thoughts of Saint Ravidas on his birth anniversary
भाजपा कार्यालय में संत रविदास जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी। - फोटो : भाजपा कार्यालय में संत रविदास जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी।
हरदोई। संत शिरोमणि महाराज रविदास की बुधवार को धूमधाम से जयंती मनाई गई। मंदिर पर संत रविदास का पूजन-अर्चन किया गया। लोगों ने संत रविदास के विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। भावी पीढ़ी को संत वाणी से सीख लेने की शिक्षा दी गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। कहा कि समता और समानता के प्रतीक संत रविदास की वाणी, विचारों और जीवन दर्शन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष महिपाल गौतम, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सह प्रभारी परेश लोहिया, प्रद्युम्न, आनंद मिश्रा, मुकुल सिंह, कपिल मोहन गुप्ता ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

जनता जूनियर हाईस्कूल स्थित संत रविदास मंदिर पर पूर्व सांसद किंदर लाल की पौत्र वधु सुनीता देवी के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार अंशु ने हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं। सुनीता देवी ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार महान थे। उनके विचारों का देश और विश्व के लोगों ने सम्मान किया और अपनाया। उमेश कुमार, आचार्य चौधरी रामप्रकाश, प्रधानाध्यापक गीता वर्मा, आसिफ खान, देवेंद्र यादव, भुटटो मियां, मनोज कुमार, बाबूराम, रेनू वर्मा, रामदेवी वर्मा, दिवाकर, सावित्री मिश्रा, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में संत रविदास जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल, आलोक वर्मा, संतोष वर्मा, अवनीकांत वाजपेयी, राजमंगल वाजपेयी, मो. अयूब, सईद अहमद, शारदा यादव, दिवाकर पाल, पीयूष राजवंशी, गिरिजाशंकर पाल, शिवा यादव, बबलू कश्यप रहे।
सनातन धर्म इंटर काॅलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल आंबेडकर सहित शिक्षकों और छात्रों ने 648वीं जयंती पर संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। प्रवक्ता सत्यम दीक्षित, वरिष्ठ प्रवक्ता राजबीर सिंह, विधान चंद्र द्विवेदी, सर्वेश शुक्ला, अमित गंगवार, राजेश सिंह अभिनव, सूर्यांश, रामकुमार, श्रीधर, प्रखर, रघु कुमार व संतोष आदि मौजूद रहे।
----
सामाजिक समरसता भंडारे में लोगोंं ने ग्रहण किया प्रसाद
बावन। संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। सामाजिक समरसता भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सैनिक मार्केट और आलोक फिलिंग सेंटर के पास समाजसेवी रामनिवास और आगम जेम्स उर्फ उदय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। शुभारंभ डॉ. अरुण मौर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। शिव सेवक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि हमीद अहमद उर्फ पप्पू मंसूरी, मुनेश्वर प्रसाद, डॉ. संजय कुशवाहा, बलवंत आदि मौजूद रहे। मोहल्ला बगदाद के डॉ. आंबेडकर पार्क में अनुयायियों ने संत रविदास और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। सतीश कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार वर्मा, बबलू गुप्ता, राजेंद्र गौतम, माखन लाल, इतवारी लाल, रामकुमार, सर्वेंद्र, राजकुमार, अमन आदि मौजूद रहे।
-----
भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समझाया संत रविदास की शिक्षा का महत्व
बिलग्राम। संत रविदास जयंती पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। अजंता बौद्ध विहार में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने अपनी आस्था व्यक्त की। मानव मानवता कल्याण के लिए भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास की शिक्षा का महत्व समझाया। संजीव बौद्ध आचार्य ने उनके जीवन और मिशन पर प्रकाश डाला। डॉ. एमलाल, अनिल कुमार गौतम, श्याम बिहारी वर्मा, पुत्ती लाल गौतम, राम प्रकाश समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।
-----------
झांकी निकाल कर मनाई जयंती

बेनीगंज। संत रविदास जयंती पर बुधवार को प्रतापनगर की संत सेवा संस्थान समिति की ओर से भव्य झांकी निकाली गई। प्रतापनगर चौराहे से कई गांवाें में झांकी पहुंची। वहां लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समिति की ओर से झांकी झरोइया, ओडाझार, शाहपुर, सुखईपुरवा होते हुए प्रतापनगर चौराहे पर संत रविदास मंदिर पहुंची। वहां सभी ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। नयागांव प्रधान सत्यप्रकाश गौतम, श्रीराम गौतम, नरेश, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, राधेलाल गौतम, हीरालाल, देवकीनंदन, बहादुर और बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल रहे। सुरक्षा के लिहाज से एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, टड़ियावां थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed