{"_id":"6aaa18db2cb4e642820f3554","slug":"hardoi-husband-turns-monster-over-suspicion-of-wifes-character-slits-her-throat-with-knife-accused-in-custody-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई मर्डर: चरित्र शंका में पति बना हैवान, चाकू से रेता पत्नी का गला, सिर धड़ से किया अलग, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई मर्डर: चरित्र शंका में पति बना हैवान, चाकू से रेता पत्नी का गला, सिर धड़ से किया अलग, आरोपी हिरासत में
Wed, 16 Sep 2026 09:49 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:49 AM IST
सार
Hardoi Murder News: कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार रात अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे पति ने सोती हुई पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात इतनी बेरहमी से अंजाम दी गई कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
शव ले जाती पुलिस, मृतका की फाइल फोटो और आरोपी पति
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार रात पति ने सोते समय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतका की पहचान नगमा (28) पत्नी परवेज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नगमा और परवेज करीब डेढ़ महीने से महताब के मकान में किराये पर रह रहे थे। दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, परवेज को शक था कि नगमा किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे नगमा घर के अंदर सो रही थी।
विज्ञापन
आरोपी पति को हिरासत में लिया
इसी दौरान परवेज ने चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि पारिवारिक बंटवारे के बाद परवेज ने अपना मकान बेच दिया था और करीब डेढ़ महीने से पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा था। दोनों की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।