फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Reservation full, fight for seats in trains

Hardoi News: आरक्षण फुल, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Reservation full, fight for seats in trains
हरदोई। दिवाली पर घर आने के लिए ट्रेनों का सहारा लेने वालों को इस बार कड़ी मशक्कत करनी होगी। लगभग ट्रेनों में आरक्षण फुल हो गया है और कई में वेटिंग भी नहीं है। ऐसे में यात्रियों को अब दूसरे विकल्प तलाशने होंगे।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन से तीन दर्जन ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें अधिकांश दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के लिए सीधी चलती हैं। इसके अलावा जम्मू और उत्तराखंड से भी सीधे ट्रेनें आती हैं। जिले के अधिकांश लोग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, जम्मू व उत्तराखंड में काम करते हैं। दिवाली पर अधिकांश लोग परिवार के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं। इसलिए घर आने वालों की संख्या बढ़ जाती है। अधिकांश लोग सफर के लिए ट्रेन को ही वरियता देते हैं। मगर त्योहार के कारण इन दिनों ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

हाल यह है कि कई ट्रेनों में स्लाट फुल होने पर वेटिंग टिकट पर भी रोक लगा दी गई है। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस में छह से 18 नवंबर के बीच वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा लखनऊ मेल में 75, काशी विश्वनाथ में 248, 14208 एक्सप्रेस में 280, 15910 एक्सप्रेस में 224, 12430 में 105 वेटिंग चल रही है। इसके अलावा दिल्ली व पंजाब की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हैं। सभी की वेटिंग 100 के ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed