फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Refusal of marriage for not fulfilling dowry demand

दहेज की मांग पूरी न होने किया शादी से इनकार

Sun, 27 Mar 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Refusal of marriage for not fulfilling dowry demand
मल्लावां। शादी में दहेज की मांग न पूरी होने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले में लड़की की मां ने लड़के समेत 22 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेरिया नजीरपुर गांव निवासी शांती ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी एक साल पहले कन्नौज जिले के गंगागंज मेंहदीघाट के हरिओम उर्फ हिमांशु के साथ शादी तय की थी।
विज्ञापन

28 अप्रैल 2021 को बेटी की गोद भराई की रस्म में दो लाख रुपये की नकदी दी थी। 6 अप्रैल को तिलक और 22 अप्रैल 2022 को शादी की तारीख फाइनल हुई थी।
तिलक से पहले हरिओम व उसके परिजनों ने दहेज में आठ लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर शादी करने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने शांती की तहरीर पर हरिओम उसके पिता राम नारायन, चाचा दयाराम, रामसिंह, रणजीत, मध्यस्थता करने वाले मगरहा के प्रधान सुरेश समेत 22 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed