फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain brings relief from scorching heat, storm blows at 35 kmph

Hardoi News: बारिश ने दी झुलसाने वाली गर्मी से राहत, 35 किमी की रफ्तार से चली आंधी

Sun, 03 May 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from scorching heat, storm blows at 35 kmph
हरदोई। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे जिला वासियों को अब जाकर कुछ राहत मिली है। शनिवार की देर रात को भी तेज रफ्तार आंधी के बाद बादलों ने जमकर बारिश की। आंधी व बारिश से पारे में कमी दर्ज की गई है, वहीं बरसात के चलते शहर की सड़के सुबह तक जलमग्न रहीं। तमाम स्थानों पर पूरे दिन पानी भरा रहने से आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




सप्ताह में तीसरी बार आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी निजात दी है। हालांकि, दिन में तेज धूप होने की वजह से उमस लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन शाम को मौसम सुहावना हो रहा है। शनिवार देर रात करीब तीन बजे 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। आंधी के कुछ ही देर बाद बादलों ने डेरा जमा लिया और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जनपद में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान आधा डिग्री कम होकर 33.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा और न्यूनतम पारा साढ़े तीन डिग्री कम होकर 16.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 83 प्रतिशत रही जो घटकर 60 प्रतिशत तक रह गई। बारिश के बाद लोगों को झुलसाने वाली लू से बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




जलभराव से बढ़ी मुश्किलें



तड़के हुई बरसात का असर रविवार सुबह सड़कों पर साफ दिखाई दिया। शहर की गलियों में भोर तक पानी भर रहा और इसके बाद भी जगह जगह कीचड़ होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। मुख्य चौराहों के फुटपाथ भी सुबह तक पानी में डूबे रहे। ऐसे में दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण नवीन गल्ला मंडी में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या देखी गई। चूंकि, रविवार को अवकाश के कारण व्यवसायिक गतिविधियां तो नहीं हुईं, लेकिन मंडी में खुल आसमान के नीचे रखा अनाज भीग गया। व्यापारी अनाज के बोरों को धूप में सुखाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed