फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water from the Garra River entered Sandi town alWater from the Garra River entered Sandi town along with the villages.ong with the villages.

Hardoi News: गर्रा का पानी गांवों के साथ सांडी नगर में घुसा

Sun, 06 Sep 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Water from the Garra River entered Sandi town alWater from the Garra River entered Sandi town along with the villages.ong with the villages.
हरदोई/सांडी/हरपालपुर। बैराजों के पानी ने गर्रा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की है। पानी सांडी नगर के मोहल्ला ऊंचा टीला में घुस गया है। वहीं कन्नौज टू लेन मार्ग के ऊपर से पानी निकलने लगा है। गर्रा के साथ ही गंगा और रामगंगा नदी के पानी में बढ़ोतरी से करीब 12 गांवों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। वहीं इससे करीब 12 हजार आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े जाने वाले और बरसात के पानी ने कटरी और कटियारी क्षेत्र में रंग दिखाना शुरू कर दिया है। 24 घंटे में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी में पांच-पांच सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे कटियारी में तीनों नदियों का पानी एक हो जाने से यहां पर गंभीरी और नीलम नदियों में भी पानी ने फैलाव लिया है। इससे क्षेत्र के गांवों के अंदर तक पानी घुसने लगा है। कटियारी क्षेत्र के चंद्रमपुर, दुलारपुर, शिब्बापुरवा, छब्बापुरवा, जीवनपुरवा, निकामदपुर, सुलखामऊ, चौसार, बेहथर, बेहटा-मुड़िया, पतारपुरवा, टिलियापुर, कुचिला, अर्जुनपुर, नगरिया-कट्ट, सुरजूपुर आदि गांव के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी चल रहा है।
विज्ञापन

कटियारी में लगातार बढ़ते जलस्तर से नदियों का पानी खेतों में फसलों में भर गया है। इससे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मवेशियों के लिए चारे का भी संकट हो गया। गर्रा की बाढ़ से सांडी नगर के मोहल्ला ऊंचा टीला व भौराजपुर गांव में पानी भर गया है। लोगों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। सांडी से बरंडारी वाया श्रीमऊ होते हुए कन्नौज जाने जाने वाली टू लेन सड़क पर एक फीट से ऊपर पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र में ऊफनाई गर्रा नदी और सुखेता नाले में पानी बढ़ने से टेभनापुर और मलवा अखवेलपुर गांवों के किनारे पानी पहुंच गया है। करीब 25 हेक्टेयर तिल्ली, मक्का और धान की फसलों में पानी भर गया है। अभी आबादी के अंदर पानी नहीं घुसा है। तिलमई खेड़ा में बाढ़ चौकी को सक्रिय किया गया है गंगा में भी जलस्तर में वृद्धि हो रही है। पुन्नापुरवा, जरेला, मदारीपुरवा में ग्रामीण अभी भी नाव से आवागमन कर रहे हैं। मवेशियों का चारा लाना काफी मुश्किल हो रहा है। बाढ़ के पानी से लोगों में खुजली की बीमारी बढ़ रही है। उधर, बिलग्राम एसडीएम एन राम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।

------
92,463 क्यूसेक पानी गंगा और गर्रा में छोड़ा गया

बैराजों से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी है। रविवार को गंगा नदी और गर्रा में 92,463 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें गंगा नदी में नरौरा बैराज से 87,053 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर राजघाट पर चेतावनी बिंदु को पार कर 125.46 मीटर गेज पर पहुंच गया है। वहीं रामगंगा नदी का पानी पांच सेंटीमीटर बढ़कर 136.45 मीटर गेज पर आ गया है। गर्रा के पानी में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है और पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 147.90 मीटर गेज पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed