फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Video of two dozen cattle in the waters of the Ramganga River goes viral.

Hardoi News: रामगंगा नदी के पानी में दो दर्जन मवेशियों का वीडियो वायरल

Sun, 06 Sep 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Video of two dozen cattle in the waters of the Ramganga River goes viral.
हरदोई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लॉक हरपालपुर ब्लॉक के बेड़ीजोर गांव से रविवार को रामगंगा नदी के पानी से घिरे क्षेत्र में करीब दो दर्जन मवेशियों के फंसे होने वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में मवेशियों के फंसे होने और व्यवस्था पर लोगों ने सवाल उठाए। वहीं सवायजपुर एसडीएम शिवानी सिंह और सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मवेशी पशुपालकों के होने का दावा किया। बताया कि पशुपालक अपने-अपने मवेशी चराने के लिए रामगंगा नदी के किराने ले गए थे और सभी मवेशी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बाढ़ और जलभराव से घिरे क्षेत्र में मवेशियों को पानी के बीच देखकर ग्रामीणों में चर्चा शुरू हुई। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। बेड़ीजोर गांव पूरी तरह बाढ़ प्रभावित है।
विज्ञापन

एसडीएम और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वायरल वीडियो पूरी स्थिति साफ की। बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। परचौली के निर्वतमान प्रधान प्रशासक दुर्गेश और स्थानीय लोगों ने मवेशी पशुपालकों के होने की लिखित जानकारी दी है। वीडियो में दिख रहे मवेशी बेड़ीजोर, पूरारतन, खद्दीपुर और परचौली के ग्रामीणों के हैं। इनमें गाय, भैंस और बैल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed