फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Floodwaters entered Kuda village; six families took shelter at neighbors' homes.

Hardoi News: कूड़ा गांव में घुसा पानी, छह परिवारों ने पड़ोसियों के यहां ली शरण

Sun, 06 Sep 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Floodwaters entered Kuda village; six families took shelter at neighbors' homes.
फोटो 32: कूड़ा गांव में जानकारी लेते नायब तहसीलदार संतोष कुमार बाएं। स्रोत : ग्रामीण
भरावन। ग्राम पंचायत भटपुर के मजरा कूड़ा गांव में गोमती नदी के बढ़े जलस्तर से पानी घुस गया। घरों तक पानी भरने से छह परिवारों को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। इससे परिवारों के समक्ष परेशानी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कूड़ा गांव के अंदर पानी घुसने से करीब सात सौ मीटर रास्ता पानी में डूबा गया है। छह घरों में पानी घुसने के बाद परिवारों ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। धरमू, जयराम, मदारी, बंशी, वीरेंद्र और बलमू के घरों में पानी पहुंच गया है। इन लोगों को घर छोड़कर पड़ोसियों के यहां रहना पड़ रहा है। शनिवार को नायब तहसीलदार संतोष कुमार, ब्लॉक के कर्मचारी आरएन व अनिल ने नाव पर बैठकर गांव का जायजा लिया। गोमती नदी से करीब 300 मीटर दूर बसे कूड़ा गांव में 160 मकान होंगे और 1,600 के आसपास आबादी है।
विज्ञापन

गांव में जलभराव होने स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव अमर सिंह को रास्ता सही कराने और आवागमन की समस्या दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed