{"_id":"68fd04957c77bdc34c04bb0d","slug":"playing-songs-doesnt-work-sp-indulged-in-corruption-in-schemes-while-in-government-aseem-arun-hardoi-news-c-213-1-hra1001-139329-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाना बजाने से काम नहीं दिखता, सपा ने सरकार में रहते हुए योजनाओं में किए भ्रष्टाचार : असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाना बजाने से काम नहीं दिखता, सपा ने सरकार में रहते हुए योजनाओं में किए भ्रष्टाचार : असीम अरुण
विज्ञापन
फोटो-05- भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में विधायक मा
हरदोई। जिले के प्रभारी समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण ने कहा कि गाना बजाने से काम नहीं दिखता, सपा ने सरकार में रहते हुए योजनाओं में भ्रष्टाचार किए थे। यही वजह रही कि आमजन ने सपा को साल 2017 के चुनाव में ही नकार दिया था। 2027 में भी जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत से प्रदेश सरकार बनाने का मौका देगी। भारत और प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जनता को भय, भ्रष्टाचार और माफिया मुक्त समाज दिया है।
प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में सच्चे और पक्के काम के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं। ईमानदारी और भ्रष्टाचार का संगम भाजपा सरकार में संभव नहीं है। कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की स्पष्ट नीति और निर्देश से भ्रष्टाचारी, माफिया, गुंडों की जगह सभ्य समाज में नहीं जेल में है। देश को एक डोर में पिरोना है तो कभी-कभी कठिन निर्णयों को भी लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के कठिन निर्णय का ही नतीजा है कि देश एक सूत्र में बंध सका। जिस देश में खाना, भाषा, पहनावा, मौसम का विशेष अंतर हो, ऐसी भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र को एक साथ जोड़कर रखा।
उन्होंने 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन की दिशा में प्रभावी ढंग से काम कर रहे हैं। यह अभियान उनके विजन को जन-जन तक पहुंचाएगा। 150वीं जयंती पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है।
विज्ञापन
सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया, हम इस पदयात्रा के माध्यम से उसी भावना को आगे बढ़ाएंगे। ताकि युवा एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्शों को अपना सकें। इस यात्रा के दौरान नशा मुक्ति, स्वदेशी अभियान जैसे मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक भी किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, एमएलसी अशोक अग्रवाल, अभियान प्रभारी महामंत्री अनुराग मिश्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता व सत्यम शुक्ला मौजूद रहे।