फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   peace in village after three people died in hariyana blast

तीन युवकों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

Mon, 02 Mar 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
peace in village after three people  died in hariyana blast
फोटो- 22- मृतकों के परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी (हरदोई)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में केमिकल फैक्टरी में विस्फोट के बाद सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज पुटली के तीन युवकों की मौत की खबर से रविवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को पोस्टमार्टम की औपचारिकता के बाद परिजनों को देर शाम शव मिलने की संभावना है। क्षेत्रीय विधायक सहित कई लोगों ने मृतकों के परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया और सांत्वना दी।
विज्ञापन

नवाबगंज पुटिला निवासी दामोदर (25) पुत्र रोशनलाल, उसका चचेरा भाई विवेक (18) पुत्र लाखन और गांव का ही सरोज (22) पुत्र कप्तान हरियाणा के झज्जर जनपद के बहादुरगढ़ स्थित केमिकल फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम फैक्टरी में हुए विस्फोट में तीनों की मौत हो गई थी। सूचना पर परिजन हरियाणा रवाना हो गए थे। शनिवार रात समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। रविवार सुबह सांडी विधायक प्रभाष कुमार भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हर संभव मदद कराने का आश्वासन देकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed