{"_id":"64f6266aa0dccffeef0d7a67","slug":"papers-of-10-gram-panchayats-with-highest-expenditure-called-hardoi-news-c-213-1-hra1001-3074-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सर्वाधिक व्यय वाली 10 ग्राम पंचायतों की पत्रावली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सर्वाधिक व्यय वाली 10 ग्राम पंचायतों की पत्रावली तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक व्यय वाली ग्राम पंचायतों के अभिलेखों को तलब किया गया है। शासन ने इन ग्राम पंचायतों के अभिलेखों के परीक्षण के साथ कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के आदेश दिए हैं।
विकास खंड माधौगंज की इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा मद के साथ अन्य विभागों की राशि के समिश्रण से काम कराए गए हैं। कार्यों पर खर्च के साथ ही विकास खंड की अन्य ग्राम पंचायतों की अपेक्षा यहां पर अधिक व्यय किया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सबसे अधिक व्यय वाली 10 ग्राम पंचायतों को चिह्नित करते हुए मंडलायुक्त ने जांच का निर्णय लिया है।
श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह ने बताया कि संयुक्त विकास आयुक्त के आदेश पर सर्वाधिक खर्च वाली 10 ग्राम पंचायतों के अभिलेख माधौगंज के कार्यक्रम अधिकारी से मांगे गए हैं। तीन दिन में ग्राम पंचायतवार व कार्यवार पत्रावलियों को उनके कार्यालय में प्राप्त कराएं। पत्रावलियों के परीक्षण के साथ ही कार्यों का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट मंडलायुक्त कार्यालय में प्राप्त कराई जा सके।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों की तलब की गईं पत्रावलियां
विकास खंड माधौगंज की ग्राम पंचायत बाबटमऊ, बिराइचमऊ, करवा, शहब्दा, नौमलिकपुर, फत्तेपुर चौगवां, कुरसठ बुजुर्ग व बढ़नपुर की पत्रावलियों को तलब किया गया है।