फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now to prepare to become voters

अब वोटर बनने की करें तैयारी

Fri, 16 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 16 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now to prepare to become voters
डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सूबे में विधानसभा चुनाव की खुमारी छाने लगी है। राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में गुरुवार से मतदाता सूची में संशोधन का काम शुरू हो गया। एक जनवरी 1017 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। नामों में संशोधन और दो जगह दर्ज नाम काटने का काम भी किया जाएगा। वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने, संशोधन और गलत नाम हटवाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील और मुख्यालय से फार्म प्राप्त कर भरकर बीएलओ के पास जमा करें। सभी अब विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। आलेख्य प्रकाश के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि युवाओं को वोटर बनाने पर ज्यादा जोर रहेगा। सूची में नाम जुड़वाने वाले लोगों को दूसरी विधानसभा में नाम न होने का पुख्ता प्रमाण पत्र भी देना होगा।

विज्ञापन


बूथों पर देखें मतदाता सूची
जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3005 बूथों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। वोटर लिस्ट चस्पा की जाएगी। उसे जरूर देख लें यदि नाम नहीं है तो फार्म भरकर बढ़वा सकते हैं।
विज्ञापन


महिला वोटर बढ़ाने पर जोर
इस बार महिला वोटर बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। अभी प्रति एक हजार पर 810 महिला वोटरों का अनुपात है। इस संख्या को कम से कम 855 किया जाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की कवायद की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत कम है। जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की ये हैं विधानसभा सीटें
जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ, सांडी, बिलग्राम-मल्लावां, बालामऊ और संडीला शामिल हैं।

ये फार्म भरें
फार्म-6: वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए
फार्म-7: मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए
फार्म-8: मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, उम्र या फिर फोटो गलती सुधरवाने के लिए
फार्म-8ए: एक ही विधानसभा में स्थायी या फिर अस्थाई पता बदलवाने के लिए

मतदाता बनने का शेड्यूल
15 सितंबर: मतदाता सूची का प्रकाशन
20 सितंबर: ग्राम सभा, स्थानीय निकाय और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मदद से फोटोयुक्त सूची का सत्यापन
18 सितंबर: मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल और बूथ लेबल एजेंट के साथ मतदाता सूची के दावे, आपत्तियाें का निस्तारण
15 सितंबर से 31 अक्तूबर: मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों का निस्तारण
2 जनवरी 2017: फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

डीएम हो गए जिला निर्वाचन अधिकारी
विधानसभा की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 15 सितंबर से शुरू होते ही जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय जिला निर्वाचन अधिकारी बन गए। जिला निर्वाचन अधिकारी को विशेष अधिकार होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed