{"_id":"6851a17ab8528f88ba049307","slug":"notice-to-95-asha-workers-for-negligence-in-institutional-delivery-service-will-be-terminated-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132991-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संस्थागत प्रसव में लापरवाही पर 95 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस, सेवा समाप्त की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संस्थागत प्रसव में लापरवाही पर 95 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस, सेवा समाप्त की जाएगी
विज्ञापन
हरदोई। संस्थागत प्रसव में लापरवाही पर 95 आशा कार्यकर्ता कार्रवाई की जद में आ गई हैं। तीन माह में एक भी संस्थागत प्रसव न कराने वालीं 95 आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया गया है। सभी को नोटिस दिया गया है। 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे गए हैं। जवाब न आने और साक्ष्य न होने पर सेवा समाप्त की चेतावनी दी गई है।
जिले में बढ़ती चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के बाद भी संस्थागत प्रसव में कमी आई है। डीएम अनुनय झा ने इस पर चिंता जाहिर की। उन्होंने तीन माह में संस्थागत प्रसव न कराने वाली 5-5 आशा कार्यकर्ताओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रवार चिह्नित किया है। 19 में से 16 प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने सूची दे दी थी। सूची न देने पर डीएम ने तीन प्रभारी चिकित्साधिकारियों से भी जवाब-तलब किया था। कहा कि आमजन को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जिम्मेदारी संभालने वाली आशा कार्यकर्ता सरकारी संस्थागत प्रसव में लापरवाही कर रही हैं। यह लोग अन्य स्थानों पर प्रसव करा रही हैं।
डीएम ने बताया कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिह्नित 5-5 आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं। 15 दिन में जवाब मांगे गए हैं। परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी। शून्य सरकारी संस्थागत प्रसव वाली आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की जाएगी।