फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mini bus has been challaned 12 times, Bolero also once

Hardoi News: मिनी बस का 12 बार हो चुका चालान, एक बार बोलेरो का भी

Mon, 25 Nov 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mini bus has been challaned 12 times, Bolero also once
हरदोई। मिनी बस और बोलेरो के पंजीकरण संख्या के आधार पर इनके चालान का ब्योरा भी निकलवाया गया। 25 जुलाई 2018 के बाद से अब तक मिनी बस का चालान 12 बार हो चुका है। बोलेरो का चालान भी एक बार सीतापुर जनपद में हुआ है। बोलेरो का चालान सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने के कारण हुआ था।
विज्ञापन

यातायात पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मिनी बस का चालान 13 अक्तूबर 2021 को क्षमता से अधिक सवारी ले जाने के आरोप में किया गया था। इसी दिन बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बस चलाने और ओवर स्पीड के आरोप में भी बस का चालान किया गया था। गलत पार्किंग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने के आरोप में 25 जुलाई 2023, 14 ज जनवरी 2023, 14 नवंबर 2022, 29 मई 2022, 27 अप्रैल 2022, 20 मई 2021, 16 मई 2021 को भी बस का चालान किया गया था। सात अगस्त 2022 को बस का चालान यातायात नियमों की अनदेखी करने के कारण हुआ था, तब 11,500 रुपये का चालान किया गया था। 25 जुलाई 2018 से पहले भी बस का चालान कई बार किया जा चुका है।
विज्ञापन



सात लोगों की क्षमता वाली बोलेरो में सवार थे नौ लोग
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सात सवारी चालक समेत बैठाने की क्षमता है। इसके बावजूद बोलेरो में चालक समेत नौ लोग बैठे थे। हालांकि इनमें तीन बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed