{"_id":"66fc4a4a725b811746047ae4","slug":"life-imprisonment-to-father-who-killed-son-on-suspicion-of-illicit-relationship-with-mother-hardoi-news-c-12-knp1001-848981-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मां से अवैध संबंध के शक में पुत्र की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मां से अवैध संबंध के शक में पुत्र की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी से अवैध संबंध के शक में पुत्र की हत्या के दोषी पिता को जिला जज राजकुमार ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसे मां को देने के आदेश दिए हैं। जुर्माना न देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
लोनार क्षेत्र निवासी एक महिला ने 26 जुलाई 2019 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसका पुत्र ऋषिराम 25 जुलाई 2019 को घर के पास ही बने गोंड़ा (हाता) में लेटा था। 26 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ऋषिराम को जगाने गई तो वह मृत अवस्था में मिला। नाक और मुंह पर चोट के निशान थे। बताया कि उसका पति भूरे पुत्र और उसके बीच अवैध संबंध का शक करता था और इसका आरोप भी लगाता था।
इससे आए दिन झगड़ा होता था। पुलिस विवेचना में सामने आया था कि भूरे ने ऋषिराम की लाठी से पीट-पीट कर हत्या की थी। घटना से एक दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था और उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामले में छह गवाहों को पेश किया गया। जिला जज ने दोनों पक्षों की तर्कों को सुनने व पत्रावली पर मौजूद सबूतों के आधार पर भूरे को दोषी पाया और उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी घटना के बाद से ही जेल में बंद है।