{"_id":"6a776a7fde19fe29c90b6ee2","slug":"inspection-of-poles-and-wires-to-ensure-uninterrupted-power-supply-officials-assessed-the-route-hardoi-news-c-213-1-hra1021-154509-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए खंभे और तारों का निरीक्षण, अधिकारियों ने परखा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए खंभे और तारों का निरीक्षण, अधिकारियों ने परखा रूट
विज्ञापन
फोटो-07- बिलग्राम मार्ग पर फर्दापुर मंदिर परिसर में बिजली&nb
हरदोई। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए बिजली वितरण निगम एक्शन मोड में आ गया है। कांवड़ मार्ग पर बिजली के तारों या खंभों से किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्य कांवड़ मार्गों, हाईवे और संपर्क मार्गों पर जाकर हाईटेंशन व लो-टेंशन लाइनों, ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों की जांच की।
अक्षीक्षण अभियंता राजीव भट्ट और अधिशासी अभियंता सदर प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बिजली वितरण निगम की टीम ने कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों पर निरीक्षण किया। बिजली के तार अत्यधिक नीचे लटके मिले जिन्हें तुरंत कसने और ऊंचा करने के निर्देश दिए गए। वहीं कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर लोहे की सुरक्षा जाली (फेंसिंग) लगाने और क्षतिग्रस्त खंभों को तत्काल बदलने के आदेश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए विद्युत तारों की ऊंचाई मानक के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बिलग्राम मार्ग पर पड़ने वाले शिवालय व मंदिरों का भी निरीक्षण किया। फर्दापुर बाबा मंदिर परिसर में बिजली वायरिंग व तारों की व्यवस्था देखी। बताया कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, कांवड़ मार्ग पर बिजली के तारों व विद्युत पोल को सही कराया जा रहा है। बिजली के खंभों पर प्लास्टिक कवर लगाए गए हैं।