{"_id":"669bfd56de5269aee70b2168","slug":"innocent-girl-died-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117270-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के सैयापुरवा निवासी चार साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
परिजनों ने पहले तो आठ जुलाई को हुई मारपीट में बच्ची के घायल होने के बाद मौत होने की बात कही, लेकिन जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो पिता ने ह्रदय रोग से बच्ची के पीड़ित होने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरौली थाना क्षेत्र के सैयापुरवा निवासी मुकेश की पुत्री जान्हवी (4) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मुकेश ने बताया कि आठ जुलाई को गांव में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान जान्हवी को चोट लग गई थी और इसी के कारण उसकी मौत हो गई।
इस पर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, तो मुकेश ने बात बदल दी और बीमारी से मौत होने की बात कहने लगा। इसके बाद भी पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।