{"_id":"6ac7ddfd5bb407d1f801740e","slug":"himanshu-tops-the-obstacle-race-winning-participants-felicitated-hardoi-news-c-213-1-hra1021-158089-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाधा दौड़ में हिमांशु अव्वल, विजयी प्रतिभागी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाधा दौड़ में हिमांशु अव्वल, विजयी प्रतिभागी सम्मानित
विज्ञापन
फोटो-44- जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की बाधा दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवा
बिलग्राम। बीजीआरएम इंटर कॉलेज में चल रही 76वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
बाधा दौड़ में अंबिका बक्श इंटर कॉलेज के हिमांशु अवस्थी प्रथम और दयानंद इंटर कॉलेज सुरसा के समीर द्वितीय स्थान पर रहे। खिलाड़ियों ने दौड़, रिले, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट और हैमर थ्रो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। बिलग्राम–मल्लावां विधायक व दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन, मल्लावां के अध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह आशू ने विजेता व स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की है। विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं। बीएन इंटर कॉलेज मल्लावां के प्रधानाचार्य अरुण कुमार बाजपेई, दयानंद इंटर कॉलेज सुरसा के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव राम दयाल, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजेश तिवारी, सुशील शर्मा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।