फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   He was charged with assault demands action

मारपीट का आरोप लगा कार्रवाई की मांग

Wed, 25 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 25 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
He was charged with assault demands action

हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में कांशीराम कालोनी निवासी महिला ने एक महिला व उसके साथियों पर  मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए कालोनी निवासी मीरा ने बताया कि वह गैस कनेक्शन के लिए मुख्यालय गई थी।

विज्ञापन


शाम को लौटते समय महिला, उसके पति व साथियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसे पीट दिया। उसने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को शिकायती पत्र देकर यह भी बताया कि कोतवाली देहात की पुलिस को जानकारी है। इसके बावजूद वहां पर कोई छापा मारी आदि कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन


 उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र  देकर कार्रवाई करने और कृत्यों को बंद करवाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है। इधर, कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर पीड़ित परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed