फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Theft of lakhs including cash and jewelery by breaking into the wall

हरदोईः दीवार मेें सेंध लगाकर नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Mon, 25 Jul 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Theft of lakhs including cash and jewelery by breaking into the wall
ोटो- मकान की दिवार में चोरों द्वारा लगाई गई सेंध - फोटो : HARDOI
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहिरमां में रविवार रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव बहरिमा निवासी रामविलास खेती करता है। गांव किनारे उसका मकान है। रामविलास के मुताबिक रविवार रात वह पत्नी के साथ छप्पर के नीचे सो रहा था। जबकि उसका बहू और बेटा टिन शेड के नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन

देर रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। सेंध लगाकर चोर अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरे में रखे 14 हजार 500 रुपये व उसकी पत्नी के जेवर, पीतल के बर्तन, बेटे अमित के कमरे से 19 हजार रुपये, उसकी पत्नी के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पड़ोस की महिलाएं खेेतों तरफ शौच को गई, तो दीवार में सेंध लगी और खेत में कुछ सामान पड़ा देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर पीड़ित व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित ने घटना की सूचना जहानीखेड़ा चौकी में दी। चौकी प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या घटना संदिग्ध मालूूूम हो रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed