फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Sadar Jahan Rauja and Talab included in historical monuments

हरदोईः ऐतिहासिक स्मारकों में शामिल हुआ सदर जहां रौजा और तालाब

Mon, 18 Jul 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Sadar Jahan Rauja and Talab included in historical monuments
फोटो-31- ऐतिहासिक रौजा सदर ए जहां का सर्वे करने पहुंची टीम - फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे का रौजा सदर जहां और उससे सटे तालाब के अच्छे दिन आने वाले हैं। सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीमों ने रौजा परिसर पहुंच कर ऐतिहासिक इमारत, परिसर व तालाब की स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार से छात्र-छात्राओं की टीम सर्वे शुरू करेगी। इसकी रिपोर्ट पांच अगस्त तक केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

टीम के साथ आए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के ड्राट्स मैन राकेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग अर्बन अफेयर्स (महुआ) ने मई-जून 2022 में पूरे देश के 200 स्मारक सर्वे के लिए चुने हैं।
विज्ञापन

इनमें पिहानी की ऐतिहासिक इमारत रौजा सदर जहां (हुमायूं के मंत्री रहे नवाब सदर जहां और उनके भाई की कब्र) और इससे सटा हुआ पक्का तालाब भी शामिल है।
रौजा और तालाब का ऐतिहासिक बैकग्राउंड है, इसका संरक्षण जरूरी है। परिसर में ही पश्चिमी दिशा में स्थित दूसरे रौजे की मरम्मत भी माह भर के अंदर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौजा गेट की पूर्वी दिशा में बाउंड्री टूटने से पशुओं को अंदर आने का रास्ता मिल रहा, उसे बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही निजाम मुर्तजा खां का रौजा भी संरक्षित किया जाएगा।
लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य विपिन जायसवाल ने बताया कि उनके छात्र-छात्राओं की टीम मंगलवार से सर्वे शुरू करेगी। इस सर्वे में पानी कहां से आ रहा है, किधर जा रहा है, गंदगी होने का मुख्य कारण क्या है आदि बिंदुओं का पता लगाया जाएगा।
इसके लिए आधुनिक मशीनें आएंगी, जो पानी की गुणवत्ता परखेंगी। इस दौरान पुरातत्व विभाग के रामबृक्ष यादव व अशोक कुमार मीना, हफीज मंसूरी आदि मौजूद रहे।
पालिका की कार्यशैली पर टीम नाराज
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के ड्राट्स मैन राकेश कुमार ने तालाब की सफाई और जीर्णोद्धार के लिए पालिका द्वारा रौजे की तरफ से खोदी गई खाई पर नाराजगी जताई। कहा कि यह रौजा इमारत की सुरक्षा से खिलवाड़ है।
इससे रौजा इमारत को खतरा पहुंचा है। पालिका की ओर से तालाब के संरक्षण व सुंदरीकरण के लिए मांगी गई एनओसी सिर्फ तीन किनारों के लिए दी गई थी, जबकि रौजा वाली साइड पुरातत्व विभाग खुद दुरुस्त कराएगा।
पालिका ने रौजा और तालाब के पास सामुदायिक शौचालय बना कर भी अपने अधिकारों की हदें पार की हैं। शौचालय, घरों का गंदा पानी व स्लाटर हाउस की गंदगी भी तालाब में आने से टीम पालिका की कार्यशैली पर नाराज दिखी। उन्होंने कहा कि शौचालय के पास वाली पुलिया साफ कराई जानी चाहिए।
रौजा सदर जहां का इतिहास
रौजा सदर जहां हुमायूं काल की स्मृतियों को संजोए है। 1540 ई में शेरशाह और हुमायूं के बीच हुई जंग में हुमायूं के वरिष्ठ मंत्री सदर ए जहां ने यहां आकर पनाह ली थी। दोबारा हुकूमत मिलने के बाद हुमायूं ने यहां उन्हें जागीर दी।

सदरे जहां ने यहां बस्ती आबाद की और पिन्हानी अर्थात छुपने की जगह नाम रखा, जो अब पिहानी हो गया है। कहा जाता है कि तब यूरोपियन पर्यटक यहां घूमने आते थे। उन्होंने इस कस्बे को दमिश्क ए अवध की संज्ञा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed