{"_id":"614b782e8ebc3e0461109d71","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp653819319","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया बाल संरक्षण गृह कराया जाए स्थापित: जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया बाल संरक्षण गृह कराया जाए स्थापित: जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद के लावारिस एवं अनाथ गरीब बच्चों के संरक्षण के लिए नया बाल संरक्षण गृह स्थापित किया जाना चाहिए। बाल श्रम एवं बाल विवाह रोकने के लिए विभागीय अधिकारी व पुलिस समन्वय बनाकर कार्य करें।
रानी लक्ष्मी बाई सहायता योजना, बाल संक्षरण समिति, बाल विवाह निगरानी समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी कुरीतियों को रोकने में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें। बैठक में रानी लक्ष्मी बाई योजना में थानों से समय पर रिपोर्ट न आने की जानकारी पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने नाराजगी व्यक्त की। उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़िताओं की जांच आख्या निर्धारित समय पर प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने बाल संरक्षण समिति, सहायक श्रमायुक्त, पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लाक स्तर पर अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को चिह्नित करें। चिह्नित बाल श्रमिकों को बाल श्रम योजना का लाभ उपलब्ध कराएं। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह को निर्देश दिए कि बाल श्रमिकों के चिह्निाकन , बाल विवाह रोकने एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए प्रत्येक ब्लाक स्तर पर शिविरों का आयोजन कराएं, जिसमें आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका तथा महिला पुलिस कर्मियों को प्राथमिकता पर आमंत्रित किया जाए। बैठक में विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव अलका पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, जिला कोषागार अधिकारी कंचन भारती आदि मौजूद रहे।