{"_id":"614b782d8ebc3e095b7f99e7","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp653818376","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मलेरिया रोगी मिले, सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मलेरिया रोगी मिले, सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ग्राम बोझवा में मलेरिया के कई रोगी मिलने की बात सामने आने के बाद बुधवार को एसडीएम सदर दीक्षा जैन ने गांव पहुंच कर साफ सफाई व्यवस्था देखी। व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। अपनी मौजूदगी में रोगियों के सैंपलों की जांच कराई, जिसमें 11 में मलेरिया की पुष्टि हुई।
ग्राम बोझवा में पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में लोग बुखार से ग्रसित हैं। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम दो दिन से गांव में कैंप लगाकर रोगियों की जांच कर उन्हें दवाएं दे रही है। बुधवार को एसडीएम सदर दीक्षा जैन ने मौके पर पहुंच कर गांव की साफ सफाई व्यवस्था देखी। गांव में जगह जगह गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी प्रमोद व दिनेश को फटकार लगाई। साथ ही एडीओ पंचायत को साफ सफाई व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश दिए। कहा कि गांव में कहीं भी गंदगी व जलभराव न होने दिया जाए।
एसडीएम ने गांव में शिविर लगाकर रोगियों की जांच कर रहे डॉ. मनू शर्मा, ज्ञानेंद्र व राघवेंद्र और लैब टेक्नीशियन प्रेम से दो दिन में की गईं जांचों, पॉजिटिव रोगियों व उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में रोगियों की जांच भी कराई। चिकित्सकों ने बताया कि कैंप में अब तक तक 225 रोगियों की जांच की गई है। इसमें से 37 लोग मलेरिया से पीड़ित मिले हैं। बताया कि सिर्फ बुधवार को ही 25 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 11 लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं। सभी को दवाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। इसके बाद एसडीएम ने गांव में स्थित स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था की स्थिति देखी। साथ ही बच्चों को मलेरिया व अन्य रोगों के प्रति जागरूक किया।