{"_id":"632f3849de46b74ecf2e69ed","slug":"hardoi-executive-officer-of-sandila-municipal-council-suspended-hardoi-news-knp719902759","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः संडीला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः संडीला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रुद्रप्रताप सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। उन पर नगर पालिका मिश्रिख में तैनाती के दौरान लगे गबन के आरोप जांच में सही पाए गए हैं। इसके बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।
मिश्रिख नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिना कोई कार्य कराए ही 40 लाख रुपये निकाल लेने की शिकायत जिला प्रशासन से हुई थी। इसकी जांच डीएम सीतापुर ने कराई थी।
जांच रिपोर्ट में कागजों पर कार्य दर्शाकर 39.58 लाख की सरकारी धनराशि का भुगतान जनवरी 2020 से लेकर अप्रैल 2021 के बीच किए जाने की बात प्रकाश में आई थी।
विज्ञापन
इस जांच में तत्कालीन ईओ रुद्र प्रताप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारी सचिन कुमार वर्मा तथा निकाय के लेखा लिपिक वेद प्रकाश त्रिवेदी को दोषी पाया गया। इसके बाद ईओ के निलंबन के साथ धनराशि की रिकवरी आदि की कार्रवाई की जा रही है।