फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Death of retired deputy jailer due to collision with DCM

हरदोईः डीसीएम की टक्कर से सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर की मौत

Sat, 10 Sep 2022 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Death of retired deputy jailer due to collision with DCM
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लालपापुर के पास घर से पैदल टहलने निकले सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सारीपुर हीरालाल गांव निवासी रघुवीर सहाय यादव (66) सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर थे। वह लालपालपुर चौराहा पर मकान बनाकर रहते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह वह घर से टहलने निकले थे।
विज्ञापन

गांव के बाहर हरदोई-लखनऊ मार्ग पर उन्हें डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया।
मृतक के परिवार में पत्नी रामदेवी के अलावा दो बेटे हैं। दोनों बेटे निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed