फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, CDO caught rigging in road construction

हरदोईः सीडीओ ने पकड़ी सड़क निर्माण में धांधली

Thu, 03 Nov 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, CDO caught rigging in road construction
हरदोई। मानक के अनुसार पिंपरीडीह से कसमंडी पुल तक व सूरापुर पुलिया से इलासपुर पिपोनी संपर्क मार्ग का निर्माण न कराके पैसा निकाल लिया गया। मामले का खुलासा बृहस्पतिवार को सीडीओ के निरीक्षण में हुआ। इस पर सीडीओ ने इस फर्जीवाड़े में शामिल जेई, एई और एक्सईएन पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीडीओ आकांक्षा राना ने पिंपरीडीह से कसमंडी पुल तक और सूरापुर पुलिया से इलासपुर पिपोनी तक हुए डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की हकीकत जांचने के लिए उन्होंने सड़क को करीब एक मीटर तक खुदवाकर देखा। तो सड़क मानक विहीन मिली, इसके साथ ही प्रयुक्त किया गया मैटेरियल खराब मिला।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने फर्जी एमबी बनाकर 15,49,883 रुपये का भुगतान करने वाले अवर अभियंता भरत लोधी, सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता (सेवानिवृत्त) शैलेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ शासन को कार्रवाई के लिए लिखा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता ने बताया कि 500 मीटर लंबाई में जीएसबी बिछाकर कूटाई सहित का भुगतान किया जा चुका हैं।
निर्माण में जीएसबी के लिए पत्थर, ग्रिट, स्टोन डस्ट मिलाकर 12 सेमी मोटाई में (कंपेक्टेड) डाला जाना प्राविधानित है। इस प्राविधान के अनुसार मौके पर कार्य नहीं पाया गया, जबकि जीएसबी कार्य के 500 मीटर लंबाई का भुगतान विभाग से फर्जी एमबी के आधार पर कर दिया गया है।
सीडीओ ने फर्जी एमबी करने वाले पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता (सेवा निवृत्त) के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सहायक अभियंता, डीआरडीए राजेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड - एक एसके त्रिपाठी एवं कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता राहुल यादव मौजूद रहे।
पुलिया दोबारा तोड़कर बनवाने के निर्देश
सूरापुर पुलिया से इलासपुर पिपोनी संपर्क मार्ग तक डामरीकरण के निरीक्षण में पाया गया कि तीनों पुलिया में एक डबल बैरल की पुलिया का एक पैरापिट साइड सहित अभी से चटक गया है।

जांच में पाया गया कि इसमें नींव की गिट्टी और चिनाई का कार्य खराब है। इसे तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। गांव में लगभग 120 मीटर लंबाई में सीसी रोड निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed