{"_id":"5734c99a4f1c1b4717919906","slug":"gul-electrical-transformer-against-damage-from-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर खराब होने से एक माह से गुल बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर खराब होने से एक माह से गुल बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 12 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी(हरदोई)। क्षेत्र के बखरिया गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बीते एक माह से बिजली आपूर्ति नहीं हुई। भीषण गर्मी के बावजूद भी बिजली आपूर्ति न होने से ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें ग्रामीणों ने ट्रंासफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
सांडी के ग्राम बखरिया गांव में ट्रंासफार्मर फुंकने की वजह से एक माह से गांव में बिजली नहीं आ रही है। गांव निवासी रामनरेश, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश सहाय, रोशनलाल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र से गांव को आपूर्ति की जाती है। करीब एक माह पहले ट्रंासफार्मर फुंक गया तो सभी ने सांडी उपकेंद्र पर जानकारी दी लेकिन अभी तक ट्रंासफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार विद्युत लाइन भी जर्जर हो गई है। जिसे भी तमाम प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुधारा नहीं गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग डिफाल्टर भी नहीं हैं और समय से विद्युत बिल भी जमा करते हैं इसके बावजूद उन्हें आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें मानसिक, आर्थिक व शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जय पाल, गुड्डी देवी सहित तमाम गांव वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन