फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   GST tell drawbacks sullen businessman

जीएसटी में खामियां बता उखड़े व्यापारी

Sun, 28 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 28 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
GST tell drawbacks sullen businessman
businessman - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। जीएसटी टैक्स कानून में विसंगतियों को बता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल की ओर से जिला प्रभारी अब्बाद हुसैन ने कहा कि नवीन व्यापार कानून जीएसटी व्यापार व व्यापारी विरोधी होने के साथ ग्राहकों के लिए भी अप्रत्याशित महंगाई बढ़ाने वाला है। जीएसटी को लागू करने से पूर्व व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का सीधा संवाद या प्रशिक्षण शिविर आयोजित नहीं किया गया। जिससे व्यापारी वर्ग कानून से अनभिज्ञ है। जिला उपाध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि देश में औसत  टैक्स की दर पांच प्रतिशत से नौ प्रतिशत है। जबकि जीएसटी में इसको 18 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


टैक्स कानून में व्यापारियों का शोषण भी साफ दिखाई पड़ रहा है। छोटी सी गलती होने पर जेल होना बताया जा रहा है। त्रिस्तरीय जीएसटी होना भी गलत है यह सिर्फ एक प्रकार का ही होना चाहिए। प्रावधान में व्यापारी पर अव्यावहारिक जुर्माने का प्रावधान बनाया गया है जो पूर्णत इंस्पेक्टर राज और शोषण को बढ़ावा देने वाला है।  इस मौके पर धीरेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, लियाकत खां, सतीश, हरिप्रताप सिंह, दुर्गेश गुप्ता , मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed