फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   tcs q2 results net profit rises 15 percent rs 12 dividend ai revenue

टीसीएस का मुनाफा 15% बढ़ा: दूसरी तिमाही के नतीजे बेहतर, 12 रुपये लाभांश; निवेशकों को क्या मिलेगा?

Fri, 09 Oct 2026 06:43 AM IST
निर्मल कांत बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
बोनस डेस्क, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Oct 2026 06:43 AM IST
सार

टीसीएस ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बाजार अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए 13,884 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 15% अधिक है। कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है और एआई से होने वाला राजस्व भी बढ़ा है। क्या कंपनी का यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
tcs q2 results net profit rises 15 percent rs 12 dividend ai revenue
टीसीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने बाजार अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजे जारी किए हैं। वार्षिक आधार पर दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 12,075 करोड़ और अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 13,349 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ में 4% की वृद्धि आई है।
विज्ञापन


जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी की परिचालन आय 11.22% बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 65,799 करोड़ रुपये थी। कंपनी के सबसे बड़े बाजार उत्तरी अमेरिका में स्थिर मुद्रा आधार पर राजस्व 1.5 फीसदी बढ़ा, जबकि भारत छह फीसदी की वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र रहा। कंपनी का एआई राजस्व जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 3.1 अरब डॉलर हो गया जो अप्रैल-जून में 2.6 अरब डॉलर था। कंपनी एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। 
विज्ञापन
  • दूसरी तिमाही के नतीजेः शुद्ध लाभ 4%, राजस्व 1.26% बढ़ा
  • निवेशकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर लाभांश की सिफारिश 

ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: आरबीआई का बड़ा फैसला, एक जगह मिलेगा म्यूचुअल फंड, शेयर-एफडी का हिसाब; क्या बदलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


4 हजार से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़े...
टीसीएस ने पिछले तीन महीनों में शुद्ध आधार पर 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा। इसके साथ 30 सितंबर तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 5,98,056 हो गई। आईटी सेवा कारोबार में कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर 13.3% पर स्थिर रही। कंपनी के मुख्य एचआर सुदीप कुन्नुमल ने कहा, हम कर्मचारियों के कौशल को बढ़ाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed