{"_id":"ae783beb0e7996aa71dea654c1cccaf6","slug":"garbage-disposal-land-mark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा कचरा निस्तारण को भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा कचरा निस्तारण को भूमि चिह्नित
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिले में एक बार फिर से कूड़ा कचरा निस्तारण प्लांट लगाने एवं इससे बिजली व खाद बनाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। बैठक में हैदराबाद से आए भारत सरकार और विश्व बैंक के अधिकारियों की टीम भी शामिल हुई।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए करीब 30 से 50 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। बिलग्राम रोड स्थित अंधर्रा गांव के पास भूमि चिह्नित की गई है। उधर, सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर करीब एक अरब का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
कचरा और कूड़ा का निस्तारण होने के साथ ही स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। कूड़ा कचरा से बिजली, खाद आदि बनाने की योजना को भी गति मिल सकेगी। बैठक में एसडीएम एवं ईओ पप्पू गुप्ता, तहसीलदार आरके चौरसिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन