फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   free bus service for sandi mahotsav

सांडी महोत्सव के लिए नि:शुल्क बस सेवा

Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
free bus service for sandi mahotsav
कलक्ट्रेट परिसर में तृतीय सांडी पक्षी विहार महोत्सव को लेकर होल्डिंग का अनावरण करते जिलाधिकारी - फोटो : HARDOI
हरदोई। तीसरे सांडी पक्षी महोत्सव के लिए नगर के मुख्य आठ चौराहों से सुबह छह बजे और दोपहर तीन बजे नि:शुल्क बसें रवाना की जाएंगी। रामसर कन्वेंशन के तहत देश के 37वें वेटलैंड में चयनित उप्र के गौरव सांडी पक्षी विहार में 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले महोत्सव के लोगो और होर्डिंग का अनावरण करते समय सोमवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांडी पक्षी महोत्सव की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगो एवं होर्डिंग के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि लोग इसमें शामिल हों और उन्हें पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी मिल सके। यहां विभिन्न प्रजातियों के विदेशी पक्षी देखने को मिलेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार तीसरा पक्षी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिन ये कार्यक्रम होंगे
सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, फोटोग्राफी, सामान्य ज्ञान, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, प्रकृति भ्रमण, लोकगीत, पर्यावरण नाटिका और योग आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
सांडी पक्षी महोत्सव की तैयारियों के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। नगर पालिका परिषद सांडी और जिला पंचायत राज अधिकारी को सांडी पक्षी महोत्सव स्थल और पक्षी विहार में व्यापक स्तर पर सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। महोत्सव को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा है कि प्लास्टिक मुक्त महोत्सव के लिए पूरी तरह से जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed