फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Every eye on the last farewell of the martyr

शहीद की अंतिम विदाई पर हर आंख नम

Thu, 04 May 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 04 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Every eye on the last farewell of the martyr
शहीद को सलामी देते आर्म्ड कोर के अफसर। - फोटो : amar ujala
सियाचिन में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस पर देश की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद राजीव कुमार सिंह को बुधवार को उनके गांव मिठनापुर में अंतिम विदाई दी गई। इकलौते बेटे 14 वर्षीय आयुष सिंह ने शहीद को मुखाग्नि दी। लेह और लखनऊ से आई सैन्य टुकड़ियों ने सलामी दी। अंत्येष्टि स्थल पर उनके  अंतिम दर्शन के लिए माननीयों, विधायकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों का अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन


आर्म्ड कोर में हवलदार पद पर तैनात शाहाबाद के ग्राम मिठनापुर निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार सिंह की सियाचिन में कड़ाके की ठंड और ऑक्सीजन की कमी के चलते सोमवार की दोपहर ड्यूटी दौरान मृत्यु हो गई थी। सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को उनके गांव में भाई रिटायर्ड फौजी राकेश कुमार सिंह को सूचना दी थी।
विज्ञापन


शहीद का शव हवाई जहाज से मंगलवार को दिल्ली लाया गया। यहां एयरपोर्ट पर सैनिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लेह की टू लांसर आर्म्ड कोर की सात सदस्यीय टुकड़ी नायब सूबेदार चंद्र भान सिंह के नेतृत्व में मंगलवार देर रात शहीद का शव लेकर गांव पहुंची। शव के गांव पहुुंचते ही अपने लाडले की एक झलक पाने को लालायित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 गोरखा रेजीमेंट लखनऊ की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल अतुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक कमांडर व 21 सिपाहियों की टुकड़ी अंत्येष्टि स्थल पर पहुंची। शहीद के शव को उनके बाग में ले जाया गया। जीओसी की तरफ से प्रतिनिधि चुने गए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर गुरसरन गौर ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed