फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw will be seized if route is changed

Hardoi News: रूट बदला तो सीज होगा ई-रिक्शा

Sun, 15 Sep 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw will be seized if route is changed
हरदोई। शहर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित रूट की अनदेखी ई-रिक्शा चालकों पर भारी पड़ सकती है। रूट व नियमों की अनदेखी करने पर 15 दिन में 215 ई-रिक्शे सीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए ई-रिक्शे का रूट निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए सभी ई-रिक्शा को यातायात पुलिस की ओर से नंबर जारी किए गए हैं, जिससे उनके रूट के विषय में जानकारी हो सके। इसके साथ ही ई-रिक्शा के चालक व स्वामी के विषय में भी रिकॉर्ड है। इससे अगर कोई घटना हो तो संबंधित ई-रिक्शा के विषय में जानकारी हो सकेगी। रूट निर्धारित होने के बावजूद अभी भी ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं और कई ई-रिक्शा चालकों ने अभी तक रूट के लिए नंबर नहीं लिया। इस पर यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। एक सितंबर से अब तक 215 ई-रिक्शों को सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सही रहे और ई-रिक्शे के कारण जाम न लगे। इसलिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। जो ई-रिक्शा चालक रूट की अनदेखी कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed