{"_id":"683c8d8a8689eb9796013b8b","slug":"drains-are-not-being-cleaned-in-vaitganj-damaged-roads-are-a-problem-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132179-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वैटगंज में नालों की नहीं हो रही सफाई, क्षतिग्रस्त मार्गों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वैटगंज में नालों की नहीं हो रही सफाई, क्षतिग्रस्त मार्गों को परेशानी
विज्ञापन
हरदोई। मोहल्ला वैटगंज में वैसे तो सब कुछ सामान्य है, लेकिन नालों में गंदगी और क्षतिग्रस्त गलियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। मोहल्ले में बिजली के झुके खंभों से हादसों की आशंका बनी रहती है।
शहर के वार्ड संख्या-26 वैटगंज उत्तरी में करीब 10 हजार से अधिक की आबादी है। वहां करीब 4,500 से अधिक मतदाता हैं। नगरीय निकाय की तरफ से वैसे तो लोगों की सुविधा और सहूलियत के काम कराए जा रहे हैं, लेकिन मोहल्लों के लोगों के लिए नाकाफी हैं। वार्ड में नियमित साफ-सफाई होती है, लेकिन नालों में गंदगी जमा है। कूड़ा-करकट के साथ ही पॉलीथिन आदि जमा होने से नाला-नालियों के पानी की निकासी भी प्रभावित है।
इससे मोहल्लों की नालियों में पानी का भराव होता है। मोहल्ले में गलियां क्षतिग्रस्त हैं। वैटगंज में बाबू छेदालाल बरात घर के चारों ओर की गली क्षतिग्रस्त है। ऐसे ही केला वाली गली और एएसवीबी इंटर कॉलेज के सामने की गलियों की दशा है। बिजली के खंभे भी नीचे से खराब हो गए हैं वह तारों के भार से नीचे की ओर झुक गए हैं। बिजली के खंभे झुके होने से हादसों की आशंका है।
विज्ञापन
--
मोहल्ला निवासी आसिफ ने बताया कि साफ-सफाई तो होती है, लेकिन नाला-नालियों से कूड़ा निकासी न होने से पानी निकासी की समस्या है। इससे मोहल्ले में गंदगी रहती है। मच्छर भी पनप रहे हैं।
--
अदीर ने बताया कि गलियों के क्षतिग्रस्त और उखड़े होने से रात में कई बार हादसे की भी आशंका रहती हैं। क्षतिग्रस्त गलियों के कारण बच्चों को भी आवागमन में दिक्कतें होती हैं।
--
नाजुक ने बताया कि मोहल्ले में नियमित सफाई के साथ ही नाला-नालियों से कूड़ा-करकट भी निकलवाया जाना जरूरी है। साफ-सफाई पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि बीमारियों को पनपने से रोका जा सके।
--
मोहल्ला निवासी शमशुल ने बताया कि क्षतिग्रस्त गलियों के साथ ही स्ट्रीट लाइट भी खराब है। इनकी मरम्मत व नई लगवाया जाना जरूरी है। लोगों को निकाय की सुविधा और सहूलियत न मिलने से दिक्कतें होती हैं।
--
वार्ड संख्या-26 वैटगंज के सभासद संदीप गुप्ता ने बताया कि वैसे तो मोहल्ले में काम कराया जाता है। साफ-सफाई भी नियमित हो रही है। कुछ गलियां खराब हैं, जिन्हें बनवाए जाने के लिए नगर पालिका में प्रस्ताव दिए गए हैं। जल्द की गलियों को बनवाए जाने का आश्वासन मिला है। लोगों की सुविधा और सहूलियत के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।