{"_id":"5ded44018ebc3e1ba85b1830","slug":"dowry-report-against-4-people-hardoi-news-knp5309604172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता से मारपीट का आरोप, केस
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर आए पिता और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दानपुर मजरा रसूलपुर निवासी राधा ने बताया कि उसका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व संतोष के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति, ससुर मुंशीलाल, सास सरला व जेठानी सावित्री पत्नी राम नारायण दहेज में एक लाख रुपये व हार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। शनिवार को उसके पिता श्रीकृष्ण पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम खखर, नई बस्ती, कोतवाली मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी ससुरालियों को समझाने आए थे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने पिता व उसके साथ मारपीट की और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद