फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Development works will be carried out based on the proposals of the council members.

Hardoi News: सभासदों के प्रस्ताव पर कराए जाएंगे विकास कार्य

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Development works will be carried out based on the proposals of the council members.
फोटो-10- नगर पालिका में बैठक में बोलते अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर। संवाद
विज्ञापन








निविदा और ठेकों के अनुमोदन के लिए बोर्ड ने अध्यक्ष और ईओ को नामित किया



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। शहर में विकास और निर्माण कराए जाने के लिए सभासदों से प्रस्तावों से मांगे गए हैं। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में विभिन्न योजनाओं की सभासदों को जानकारी दी गई। वहीं निविदा और ठेकों के अनुमोदन के लिए बोर्ड ने अध्यक्ष और ईओ को नामित किया गया।



नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से सितंबर 2025 से जून 2026 तक आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2026-27 की सभी निविदा और ठेकों का अनुमोदन करते हुए आगामी कार्रवाई के लिए अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में एमआरएफ सेंटर बनवाए जाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन




अध्यक्ष ने कहा कि सभासदों से मिले प्रस्तावों को पारित किया गया, शासन से रुपये मिलने के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। एक छोटा शव वाहन और शव के लिए डीप फ्रीजर खरीदने को स्वीकृति दी गई है। शहर में विकास कराने के लिए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। बैठक में अमित त्रिवेदी, राजीव सिंह, संदीप गुप्ता, संदीप राजवंशी, अरशद हुसैन, संजय कश्यप, धर्मरुचि सिंह, अजय शर्मा, रोहित कश्यप, राजकुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, शबाना नियाजी, गीता कुशवाहा, प्रतीक्षा प्रियम मिश्रा, सुशीला मिश्रा सहित संतोष पटेल, विनोद कुमार, अनूप सिंह और पालिका से जेई अमित गुप्ता, राजीव शुक्ला, लेखालिपिक विद्याभूषण सिंह, कमल किशोर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed