फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Declaration of elections , voting 7

उपचुनाव की घोषणा, 7 को वोटिंग

Fri, 13 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Declaration of elections , voting 7

राज्य निर्वाचन आयोग के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने

विज्ञापन
भी जिले के एक रिक्त पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका के एक एवं नगर पंचायत के एक सदस्य पद के निर्वाचन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत नामांकन 19 मार्च तक कराया जा सकता है, तो मतदान सात अप्रैल को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रमेश मिश्र ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि जिले की नगर पंचायत गोपामऊ आरक्षण अनारक्षित के अध्यक्ष पद, पालिका संडीला के वार्ड संख्या 10 अशराफ टोला बजाजा आरक्षण महिला एवं नगर पंचायत बेनीगंज के वार्ड एवं मुराऊ टोला अरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के रिक्त सदस्य पद पर उपचुनाव होना है।

जिसको लेकर अधिसूचना जारी की जा रही है। नामांकन 19 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक। नामांकन पत्रों की जांच 20 मार्च सुबह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक, नाम वापसी 23 मार्च दोपहर तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन 24 मार्च सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक एवं मतदान सात अप्रैल को सुबह सात से सायं छह बजे तक होगा।

मतगणना नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संडीला के रिक्त वार्ड के नामांकन से संबंधित प्रक्रिया उप जिला मजिस्ट्रेट संडीला की कोर्ट कक्ष में एवं नगर पंचायत बेनीगंज के रिक्त सदस्य पद की नामांकन प्रक्रिया तहसीलदार संडीला के न्यायालय कक्ष में होगी।

बताया कि इसके अलावा गोपामऊ अध्यक्ष के रिक्त पद पर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, वापसी, प्रतीक आवंटन, मतगणना की कार्रवाई तहसील मुख्यालय सदर में की जाएगी। उधर, उपचुनाव संपन्न कराने को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी की भी तैनाती कर दी है।

नगर पंचायत गोपामऊ के लिए निर्वाचन अधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट सदर पप्पू गुप्ता एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सदर एनपी मौर्या को बनाया गया है।

संडीला के सदस्य पद के लिए रिटर्निंग आफीसर उप जिला मजिस्ट्रेट संडीला गिरीश चंद्र एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर तहसीलदार न्यायिक शाहाबाद सुरेंद्र नारायण एवं नगर पंचायत बेनीगंज उपचुनाव के लिए रिटर्निंग आफीसर के रूप में तहसीलदार संडीला आशाराम वर्मा एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर के रूप में नायब तहसीलदार अजीत सिंह को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed