{"_id":"645949c0856c29959b064074","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-the-field-accused-of-murder-hardoi-news-c-12-1-222558-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
टड़ियावां। गन्ने की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए युवक का शव दूसरे खेत में पड़ा हुआ मिला। मामले में मृतक के भाई ने गांव के पिता-पुत्रों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अभी तहरीर लेने से इन्कार कर रही है।
थाना क्षेत्र के घमोइया मजरा रावल निवासी प्रेमचन्द्र (32) पुत्र कोमिल प्रसाद रविवार की देर शाम को खेत पर गन्ने की फसल की रखवाली करने की बात कह कर घर से निकला था। वहीं, पड़ोस में उसी का दूसरा खेत जोकि खाली पड़ा हुआ है, उसमें प्रेमचंद्र का शव पड़ा हुआ देखा गया।
रविवार की देर रात में ही उसका शव मिलने से भीड़ जमा हो गई। प्रेमचंद्र के भाई प्रमोद का कहना है कि करीब आठ दिन पहले भाई की खेत की मेढ़ बांधने को लेकर गांव के एक युवक व उसके पुत्रों से लड़ाई हुई थी। प्रमोद का आरोप है उसी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रेमचंद्र के नाक, कान और गाल पर चोट के निशान हैं। प्रमोद का कहना है कि वह तहरीर ले कर थाने पहुंचा, लेकिन वहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कहकर पुलिस ने लौटा दिया।
प्रेमचंद्र दो भाइयों में छोटा था। परिवार में उसकी पत्नी और बच्चा है। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।