फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DAV College got Divyang Path and Shri Ram Library

Hardoi News: डीएवी कॉलेज को मिला दिव्यांग पथ व श्रीराम पुस्तकालय

Tue, 23 Jan 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 23 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
DAV College got Divyang Path and Shri Ram Library
हरदोई। दयानंद एग्लो वैदिक (डीएवी) इंटर कॉलेज के विकास में सोमवार को एक और अध्याय जुड़ गया। डीएम ने कॉलेज के नवनिर्मित दिव्यांग पथ और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पुस्तकालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पिहानी चुंगी स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में डीएम एमपी सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दोनों कार्यों के शिलापट्ट का लोकार्पण किया। श्रीराम पुस्तकालय में किताबों को देखा। कहा कि छात्राओं में शैक्षिक और धर्म ज्ञान की जानकारी एक साथ हो सकेगी। कहा कि पुस्तकालय को ऑनलाइन संचालित कराएं। विद्यालय प्रबंधक रजीव रंजन मिश्र, अध्यक्ष वंशीधर शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर उर्फ गुड्डू गुप्ता, डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed