फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cylinder burst in fire, villager died, five injured

Hardoi News: आग से फटा सिलिंडर, ग्रामीण की मौत, पांच घायल

Fri, 01 Mar 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 01 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cylinder burst in fire, villager died, five injured
हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र के अंदनिया गांव में शुक्रवार को एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया। इससे एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि, पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

अंदनिया गांव निवासी बृजलाल के मकान में दोपहर किसी वजह से आग लग गई। इस समय परिवार के सभी सदस्य खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। आग देख पड़ोसियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, तभी आग की चपेट में आने से मकान में रखा रसोई गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन

हादसे में आग बुझाने का प्रयास कर रहे गांव निवासी गंगाराम (55) की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक के परिवार में चार पुत्र व दो पुत्री हैं। वहीं हादसे में जितेंद्र (30), सुआलाल (30), रवि (29), सोनेलाल (58) और जगदीश (56) झुलस गए। घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने जितेंद्र की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के हाथ नहीं पीले कर पाए गंगाराम

आग और रसोई गैस सिलिंडर फटने से गंगाराम की मौत हो गई। पत्नी सुखदेवी ने बताया कि पुत्री खुशबू की 26 अप्रैल को बरात तय है। शुक्रवार को हुए हादसे में पति की मौत हो गई और बेटी के हाथ पीले करने की उनकी हसरत अधूरी ही रह गई।

नकदी समेत जेवर हुआ खाक

आग की घटना में नन्हे की झोपड़ी में 12,000 रुपये, चांदी की पायल और सोने का फूल भी जलकर खाक हो गया है। सवायजपुर तहसील की नायब तहसीलदार आभा चौधरी ने स्थल का जायजा लिया और पीड़ितों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष अरवल सोमपाल गंगवार ने पुलिस फोर्स के साथ जानकारी ली और शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed