{"_id":"6aa2e52ab8d1a457df0062ab","slug":"report-received-after-death-and-funeral-middle-aged-man-died-of-swine-flu-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156433-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मौत और अंतिम संस्कार के बाद आई रिपोर्ट, स्वाइन फ्लू से गई थी अधेड़ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मौत और अंतिम संस्कार के बाद आई रिपोर्ट, स्वाइन फ्लू से गई थी अधेड़ की जान
विज्ञापन
हरदोई। जिले के मल्लावां निवासी एक शख्स के अंतिम संस्कार के बाद स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की रिपोर्ट आई। दरअसल मल्लावां निवासी एक शख्स की तबीयत खराब हुई थी। पांच सितंबर को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए उनका नमूना लिया गया था और अगले दिन उनकी मौत होने पर परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। अब आई रिपोर्ट में उन्हें स्वाइन फ्लू से पीड़ित बताया गया है। साथ ही स्वाइन फ्लू से हुई मौत में भी यह मामला जोड़ा गया है। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू की एक नई मरीज भी मिली हैं। अब तक मिले मरीजों में से किसी ने हरदोई मेडिकल कॉलेज में उपचार नहीं कराया। अधिकांश मरीज लखनऊ, बरेली और शाहजहांपुर में जांच व उपचार करा रहे हैं।
मल्लावां निवासी एक शख्स (51) की चार सितंबर को तबीयत खराब हुई थी। इस पर उन्हें लखनऊ में ही भर्ती कराया गया था। पांच सितंबर को सैंपल लिया गया लेकिन छह सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। इस दौरान जांच रिपोर्ट नहीं आई थी। इस पर उनका मेहंदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दूसरे दिन रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। नोडल अधिकारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि बुधवार तक हरदोई के रहने वाले 16 लोग संक्रमित मिले थे। अब एक और मरीज मिला है। भरखनी निवासी नवप्रसूता (18) में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद बुखार और झटके आने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ की क्वीनमेरी में भर्ती कराया गया था। भरावन निवासी पुरुष (76) को सांस लेने में परेशानी होने पर केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग
नोडल अधिकारी डॉ. सीबी सिंह और जिला सर्विलांस अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। अभी तक मिले सभी मरीजों का कोई यात्रा विवरण नहीं मिला है। ऐसे में घर और आसपास के लोगों से जानकारी कर उनकी स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। बताया कि घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सभी संबंधित मरीजों के घर पर भेजा जा रहा है और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
संबंधित ब्लॉक और अर्बन क्षेत्र की स्वास्थ्य टीमें प्रभावित गांवों और मोहल्लों में पहुंच रही हैं। यहां छिड़काव कराने के साथ संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की लाइन लिस्टिंग की जा रही है। संपर्क में आए लोगों को बचाव के तौर पर प्रोफिलैक्सिस दवाएं दी जा रही हैं। निरोधात्मक कार्रवाई की जियो टैग फोटो सहित रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। -डॉ. भवनाथ पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी