फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shopkeeper beat up two sanitation workers; in retaliation, the municipality had encroachments removed.

Hardoi News: दुकानदार ने दो सफाई कर्मियों को पीटा, जवाब में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटवाया

Thu, 10 Sep 2026 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beat up two sanitation workers; in retaliation, the municipality had encroachments removed.
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सवायजपुर रोड पर लोनार बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सफाई कर्मियों और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। सफाई कर्मियों ने दुकानदार और उसके साथियों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। हालांकि मेडिकल में इसकी पुष्टि नहीं हुई। विवाद के बाद नगर पालिका की टीम ने लोनार बस अड़्डे के पास से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

ऊंचा थोक निवासी राजन (48) नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वह लोनार बस अड़्डे के पास कूड़ा उठा रहे थे। कूड़ा ठेली फुटपाथ पर खड़ी थी। आरोप है कि मीट व्यापारी नदीम ने ठेलिया खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज की। मना करने परर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। बचाने आए सफाई कर्मी राजू (25) को भी पीटा।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर सफाई कर्मी आक्रोशित होकर कोतवाली पहुंच गए। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा और अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह भी कोतवाली पहुंचे। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सफाई कर्मियों के साथ हुई घटना के बाद नगर पालिका के जिम्मेदारों ने मौके पर पहुंचकर सड़क और फुटपाथ खाली करा दिए। अस्थायी अतिक्रमण हटा दिया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed