{"_id":"64d68b927463bf9e08073434","slug":"cyclist-student-crushed-to-death-by-tractor-trolley-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2021-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साइकिल सवार छात्रा की टैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साइकिल सवार छात्रा की टैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर मार्ग पर साइकिल सवार छात्रा को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पीएचसी से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली में कांवड़िये सवार थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। घटना का पता चलने पर पीएचसी पहुंची छात्रा की सहेलियां बिलख पड़ीं।
पाली थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर निवासी क्षमा (15) कस्बे के पंत इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार को वह साइकिल से स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर जा रही थी। पाली-रूपापुर मार्ग पर यादव मार्केट के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा सड़क पर गिर गई और ट्राॅली का पिछला पहिया उसके पेट के ऊपर से निकल गया। फौरन ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक और ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार कांवड़िये मौके से निकल गए। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पुलिस के कब्जे में है।