फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man murder by attacking with breek

युवक की ईंटों से सिर कूच कर हत्या

Sat, 24 Mar 2018 10:59 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 24 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
young man murder by attacking with breek
नमूने लेती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बख्तावरपुरवा में युवक की ईंटों से कूच हत्या कर शव यूकेलिप्टस के बाग में फेंक दिया गया। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। एक ग्रामीण ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस को भी जानकारी दी। युवक के चचेरे भाई ने हत्या के बाद शव फेंकने की रिपोर्ट अज्ञात के विरुद्ध शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। एएसपी पूर्वी और सीओ नगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक यूनिट भी मौके पर पहुंची और जरूरी नमूने लिए। 

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बख्तावरपुरवा निवासी संजय (30) पुत्र जयकरन अपनी मां रेशमा और भाइयों जागेश्वर और कमलेश के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। बीते गुरुवार को ही वह अपने गांव आए थे। शुक्रवार की सुबह वह गांव में रहने वाले अपने चाचा रघुनाथ के पुत्र अनिल से अपनी बहन शहर कोतवाली क्षेत्र के बासी निवासी माया पत्नी सत्येंद्र के यहां जाने की बात कहकर निकले थे। रात में वह वापस घर नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह लगभग सात बजे गांव के बाहर पहलूमल के बाग में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव निवासी छोटू पुत्र गुड्डू ने शव की शिनाख्त कर मृतक के चाचा रघुनाथ और उनके पुत्र अनिल को संजय का शव बाग में पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और उसके कुछ देर बाद ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

संजय की ईंटों से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। एक ईंट संजय के शव के पास ही पड़ी थी, जबकि दूसरी ईंट शव से लगभग 50 मीटर दूर पड़ी थी। दोनों पर खून भी लगा हुआ था। शहर कोतवाल संजय मौर्या ने घटनास्थल की जांच की और जानकारी एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी विजय कुमार राना को दी। इस पर दोनों अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण करने के साथ ही मृतक के चाचा रघुनाथ व उनके पुत्र अनिल से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और नमूने लिए गए। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। शहर कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अनिल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed