फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two houses burglary, police report not written

दो घरों में चोरी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two houses burglary, police report not written
chori - फोटो : प्रत‌िकात्मक

संडीला। कोतवाली क्षेत्र के मथुरागढ़ी गांव के दो घरों से मंगलवार रात चोर नकदी सहित हजारों का सामान पार कर ले गए। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी का पता चला। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के मल्हेरा गांव के मजरा मथुरागढ़ी निवासी सतीश और रमाकांत के घर आसपास हैं। मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग छत पर सोने चले गए। देर रात चोर दीवार के सहारे सतीश की छत पर चढ़ गए और जीने से घर में उतर गए।
विज्ञापन


चोर आलमारियों के ताले तोड़कर 11 हजार 500 रुपये, और जेवर समेट ले गए। इसके बाद चोर रमाकांत के घर में घुस गए। उनके घर की आलमारी, बक्सों के भी ताले चटका दिए। चोर रमाकांत के घर से 36 हजार 200 रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह घर का सामान बिखरा देख परिजनों को चोरी का पता चला। सतीश और रमाकांत ने शाम को कोतवाली में तहरीर दे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसआई आरके मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed