{"_id":"6ac94fe67a4c44e4f308a084","slug":"car-hijacked-at-gunpoint-pistol-held-to-the-temple-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1145542-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बीट बॉक्स के सामने कनपटी पर पिस्तौल तान लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बीट बॉक्स के सामने कनपटी पर पिस्तौल तान लूटी कार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 में बदमाशों ने पुलिस बीट बॉक्स के सामने ही दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल तानकर स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली। वीरवार रात करीब 11:15 बजे हुई वारदात के बाद दोनों आरोपी कार लेकर भाग गए। पीड़ित ने एक राहगीर की मदद से सेक्टर-45 तक उनका पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। पीड़ित का आरोप है कि वारदात के समय बीट बॉक्स पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
बुड़ैल निवासी मोहन सेक्टर-46 में अंडे, ब्रेड और दूध की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी 2010 मॉडल स्विफ्ट डिजायर कार में सामान रख रहे थे, तभी दो युवक उनके पास पहुंचे। एक युवक कार में बैठ गया और मोहन की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। दूसरे ने भी उन्हें धमकाया। जान के डर से मोहन कार से उतर गए। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर भाग गए।
गश्ती पुलिसकर्मी ने पीसीआर में सूचना देने को कहा
मोहन के अनुसार, रात करीब 11:35 बजे गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी ने उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने को कहा। शिकायत के आधार पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आरोपियों के भागने के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक न आरोपियों की पहचान हुई थी और न ही लूटी गई कार बरामद हुई थी।