फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: पानी पीते हुए मुंह के बल गिरा बच्चा, जबड़े में गिलास धंसा

Sat, 10 Oct 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। दुड़भा गांव में शुक्रवार को घर में गिलास से पानी पी रहा चार वर्षीय आयुष अचानक गिर गया। इससे गिलास की किनारी उसके जबड़े में धंसने से वह घायल हो गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दुड़भा गांव निवासी श्याम शर्मा शुक्रवार को अपने बेटे आयुष को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आयुष घर में खेल रहा था। तभी चारपाई के बराबर में खड़ा होकर पानी पीने लगा। पानी पीते समय आयुष अनियंत्रित होकर मुंह के बल जमीन पर गिर गया। इससे गिलास की धारदार किनारी उसके जबड़े में धंस गई, जिससे आयुष के मुंह से खून निकलने लगा। परिवार वालों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। इस मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अर्जुन सिंह का कहना है कि बच्चे को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घर में बच्चों को लेकर सावधानी बरतें और हर गतिविधि पर नजर रखें ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed